BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2023, 12:48 pm
REPORT : धार्मिक नगरी उज्जयिनी में प्रारंभ हुई शिप्रा तीर्थ परिक्रमा, दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत होगी भजन संध्या, गायक देंगे सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां, पढ़े खबर

Share On:-

उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जयिनी में श्रेष्ठ पावन नगरी में गंगा दशहरे के पावन पर्व पर युवा सन्त विवेक महाराज के सान्निध्य एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव के संयोजन में शिप्रा तीर्थ परिक्रमा आज प्रातः सोमवार 8 बजे से रामघाट पर प्रारम्भ हुई। युवा सन्त विवेक महाराज शिप्रा तीर्थ परिक्रमा के प्रारम्भ से लेकर समापन तक साथ रहेंगे। मंगलवार 30 मई को समापन अवसर पर पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी उपस्थित रहेंगे। 
शिप्रा तीर्थ परिक्रमा शिप्रा लोक संस्कृति समिति के द्वारा सम्पन्न होगी। शिप्रा तीर्थ परिक्रमा के अवसर पर पावन शिप्रा नदी में चुनरी अर्पण एवं भजन सन्ध्या का आयोजन होगा। 29 एवं 30 मई को दो दिवसीय कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन गायक अजय शर्मा एवं गायिका सविता मिश्रा की भजन सन्ध्या होगी। गंगा दशहरे के पावन पर्व पर शिप्रा तीर्थ परिक्रमा के पूर्व रविवार 28 मई की शाम को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने रामघाट शिप्रा नदी में आचमन कर एवं स्नान कर शिप्रा नदी का पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर डॉ.मोहन यादव ने आम श्रद्धालुओं से कहा है कि समस्त तीर्थों में श्रेष्ठ पावन शिप्रा नदी के जल में आचमन एवं स्नान करने से पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने शिप्रा में आचमन एवं स्नान कर मां शिप्रा का पूजन-अर्चन करने के पश्चात रामघाट पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE