शाजापुर। कलेक्टर किशोर कन्याल की अध्यक्षता में गत दिवस कलेक्टर सभा गृह में पशु बर्थ कन्ट्रोल कार्यक्रम के क्रियान्वयन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई, जिसमे सड़कों पर घूमने वाले आवारा स्वानों की नसबंदी पर चर्चा हुई। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरेन्द्र नाथ पाण्डे, नगर पालिका प्रभारी सीएमओ तथा डिप्टी कलेक्टर एम एस किरार, पशु चिकित्सा विभाग के डॉ. एसके श्रीवास्तव, डॉ लता घनघोरिया, डा. डी एम सारोलिया, डा. रितिका सिंह भी बैठक में उपस्थित थी।
बैठक में आवारा स्वानों की बढ़ती आबादी पर रोक लगाने के लिए नसबंदी करने का निर्णय लिया गया। स्वानों की नसबंदी, सर्जरी में विशेषज्ञ पशु चिकित्सक द्वारा की जायेगी। इससे आवारा स्वानों की बढ़ती आबादी पर रोक लगने से रेबीस जेसी खतरनाक बीमारी से बचाव होगा तथा आवारा स्वानो से हो रही परेशानी से रहवासियों को निजात मिलेगी। वहीं स्वानों के छोटे बच्चे जो सड़क पर आकर रोड एक्सीडेट के शिकार हो जाते हैं में भी कमी आयेगी।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।