BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2023, 2:17 pm
KHABAR :  जंतर मंतर पर महिला खिलाड़ियों के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन के आह्वान पर 28 मई को नए संसद भवन के सामने महिलाओं की आयोजित महापंचायत, पढ़े  अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास।  जंतर मंतर पर महिला खिलाड़ियों के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन के आह्वान पर 28 मई को नए संसद भवन के सामने महिलाओं की महापंचायत आयोजित की गई थी। इसमें भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में हरियाणा पंजाब पश्चिमी यूपी दिल्ली से महिला संगठन किसान संगठन व अन्य जन संगठन दिल्ली पहुंचने की तैयारी कर रहे थे। जिनको सुबह विभिन्न स्थानों पर गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के विरोध में व महिला पहलवानों के आंदोलन के समर्थन में AIMSS ने देवास के आई सी एच पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए AIMSS की प्रदेश कमेटी सदस्य अर्सी ने कहा कि बड़ी खेद की बात है कि पहलवान को न्याय देनें की  सिवा उन लोगों को भी अरेस्ट किया है । केन्द्र सरकार के इस अलोकतांत्रिक और दमनकारी कार्रवाई की ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन कड़ी निंदा करता है और गिरफ्तार आंदोलनकारियों की अविलंब रिहाई की मांग करता है सरकार के द्वारा आंदोलनकारियों पर यह कार्यवाही प्रमाणित करती है कि महिला खिलाड़ियों के साथ हुए अन्याय व दमन के खिलाफ चल रहे आंदोलन में लगातार बढ़ रहे जनसमर्थन से सरकार भयभीत है। आंदोलन निरंतर मजबूत हो रहा है। हम मांग करते हैं कि सरकार तत्काल अपराधी बृजभूषण शरण को गिरफ्तार करे। उन्होंने देश भर की महिलाओं से अपील की कि अपराधी भाजपा सांसद बृजभूषण शरण को गिरफ्तार करने के लिए चलाए जा रहे इस आंदोलन को मजबूत करने के लिए बड़ी संख्या में इस आंदोलन में शामिल हो कर इसे मजबूत बनाएं। प्रदर्शन का संचालन प्रियंका वर्मा ने किया |

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE