मन्दसौर। नई आबादी महावीर मार्ग वार्ड क्रमांक 6 और 7 के बीच सड़क निर्माण कार्य का अवलोकन करने पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद। महावीर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य किया जा रहा हैं यह सड़क 21 लाख रुपए की लागत से निर्मित हो रही हैं उसी का निरीक्षण करने नगर पालिका अध्यक्ष रमा देवी बंशीलाल गुर्जर, पार्षद नरेश चंदवानी रोड की गुणवत्ता को जांचा और निर्माणकर्ता ठेकेदार को निर्देश दिए कि कार्य को जल्द पूर्ण किया जाए और सड़क कि गुणवत्ता में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष रमा देवी ने आसपास रहवासियों से बातचीत कर लोगो की समस्याओं से रूबरू हुई।
नगर पालिका अध्यक्ष रमा देवी बंशीलाल गुर्जर ने बताया कि इस रोड की बहुत खराब और खस्ता हालत हो गई थी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था 21 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण किया जा रहा हैं। कई लोगों ने बताया कि डामरीकरण जल्दी खराब हो जाता हैं मगर इस सड़क का ढलान इस तरह रखा है कि बरसात का पानी सड़क पर इकट्ठा, रुकेगा नही जिसके कारण सड़क जल्दी टूटेगी नहीं बहुत जल्दी रहवासियों, और आवागमन करने वालों को खराब सड़क से निजाद मिलेगी।