मंदसौर। आज ग्राम पंचायत बेलारा में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद व हार्टफुलनेस संस्थान के प्रशिक्षको द्वारा 21 जून विश्व योग दिवस पर योग करने हेतु प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें हर दिल ध्यान, हर दिन ध्यान के माध्यम से मन की शांति व स्वस्थ शरीर और अच्छे स्वास्थ्य के लिए ध्यान के बारे में पुर्ण जानकारी प्रदान की गई।
जिसमें हार्टफुलनेस हैदराबाद के प्रशिक्षक प्रवीण परमार, छगन खेर, नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फूटन समिति काल्याखेड़ी गुजरान के कार्यक्रम समन्वयक बालमुकुंद मालवीय, परामर्शदाता विजय प्रकाश बैरागी चिलोद पिपल्या, ग्राम पंचायत बेलारा सचिव किरणबाला पंवार, ग्राम पंचायत बेलारा सरपंच कमलेश जाटव, सहयोगी ओंकार सिंह सोनगरा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, सहायिका एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।