BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2023, 4:17 pm
REPORT : जिले के 47 गांवों के लिए जीवनदायिनी बनी करनपुरा जल प्रदाय योजना, साढ़े नौ हजार से अधिक घरेलू कनेक्शन के माध्यम से पहुंच रहा पानी, पढ़े खबर 

Share On:-

कटनी। जिले के विकासखंड बड़वारा के ग्राम बिजौरी स्थित करनपुरा ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना  से जिले के बड़वारा विकासखंड के 47 गांवों के 9 हजार 620 परिवारों के घर में नल से जल की आपूर्ति की जा रही है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में 24 मई को उमरिया जिले में आयोजित भव्य कार्यक्रम में करनपुरा जल प्रदाय योजना का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया।  

कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद ने बताया कि मध्यप्रदेश  जल निगम की देखरेख में तैयार करनपुरा जल प्रदाय योजना जिले के 47 गांवों की 46 हजार 450 लोगों की आबादी के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। इसकी सुचारू पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। जल निगम के उप प्रबंधक राहुल मिश्रा ने बताया कि पहले इन सभी गांवों में गर्मियों की शुरुआत से ही पानी की समस्या से जूझना पड़ता था। कटनी और उमरिया जिले के 107 गांवों में पेयजल आपूर्ति की इस जल प्रदाय योजना की कुल स्वीकृत लागत 142.39करोड़ रुपए है। कार्य जो हुए हैंएनीकट इंटेकवेल व अप्रोच ब्रिज, रा-वाटर पाइप लाइन 5700 मीटर, रा-वाटर पंप 4 और क्लीयर वाटर पंप 4, क्लीयर वॉटर पंपिंग मेन पाईप लाइन 750 मीटर, क्लीयर वॉटर ग्रेविटी मेन पाइप लाइन 266.15 किलो मीटर, जल शोधन यंत्र 16.43 एल.एम.डी. क्षमता तथा आर.सी.सी. उच्च स्तरीय टंकी 22 नग निर्माण कार्य और 482.327 किलो मीटर लंबी जल वितरण पाइपलाइन सहित 51.215 किलो मीटर सड़क मरम्मत का कार्य पूरा किया गया है। इसके अलावा जल प्रदाय योजना के संचालन व संधारण का कार्य आगामी 10 वर्षों तक जयबरुड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया जाएगा।कटनी के इन गांवों को मिल रहा पानीकरनपुरा जल प्रदाय योजना से कटनी जिले के 47 गांवों को पानी की आपूर्ति की जा रही है। इनमें रोहनिया सरई, बैरागी, लखाखेरा, धनवारा बजरवारा, पटना, विलायत कला, रमगढ़ा, पिपरिया, चपानी, पौड़ी, बड़वारा कला, उमरिया, मानपुर, रुपौंध, गोपालपुर, बदरी, बहेड़ी खुर्द, बहेड़ी कला, बहेड़ी, भदावर, गुड़ा कला, सांधी, बम्होरी, सलैया, लोखन, विलायत खुर्द, पथवारी, टिकरिया, बिजौरी सुनारी, कोदो, आमाटोला, भानपुरा, झरेला, लोहरवाड़ा, लदहर, इमलिया, बम्होरी सलैया, खरहटा, देवरी, सकरीगढ़, करुआकापा, कुम्हरवाड़ा और गणेशपुर गांव शामिल है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE