BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2023, 4:26 pm
BIG REPORT : सीएम ने दिल्ली से किया शिकायतों का समाधान, बिजली, पानी, सड़क की समस्याओं का शिवराज ने फोन पर किया निराकरण, ठेकेदार पर लिया एक्शन, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान दो दिनों से दिल्ली के दौरे पर हैं। शनिवार को वे भारत सरकार की गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग में शामिल हुए। आज नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में सीएम ने भाग लिया। इस दौरान सीएम शिवराज तक कुछ शिकायतें पहुंची। सीएम ने मोबाइल से ही शिकायतकर्ताओं से चर्चा कर उनका समाधान किया।

दिल्ली दौरे के वक्त सीएम को विजयपुर के रामनाथ वर्मा ने बिजली समस्या की समस्या फोन पर बताई। वहीं अररोद बरसोना के दिलीप ने बिजली सप्लाई की शिकायत की। हीरापुर के दिनेश कुमार नाली और सफाई व्यवस्था से परेशान थे। इन लोगों से सीएम ने दिल्ली से ही मोबाइल पर चर्चा कर समस्याओं को हल करवाया।

सीएम को फोन पर सड़क काम बंद होने की शिकायत मिली। जिसपर मुख्यमंत्री ने तत्काल काम शुरु कराने के निर्देश दिए। इसके बाद वीरपुर में सीसी रोड का निर्माण शुरु हो गया। इस मामले में दोषी पाए गए ठेकेदार पर पैनाल्टी लगाकर दंडित किया गया है। श्य़ोपुर जिले के वीरपुर के पंकज शर्मा ने जन सेवा शिविर में बिजली और सीसी रोड निर्माण बंद होने की शिकायत की थी। शर्मा की शिकायत पर सीएम ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। वहीं मुरैना जिले के जौरा के मनीराम पुलिस में शिकायत दर्ज न होने से परेशान थे। सीएम ने इन नागरिकों की शिकायतों का 

मुरैना जिले के हीरा सिंह धाकड़ ने सीएम को पेयजल समस्या बताई। धाकड़ ने शिकायत की थी कि 1 साल पहले बनी पानी की टंकी से दो महीने तक तो पानी की सप्लाई हुई, लेकिन बाद में बंद हो गई। वर्तमान में भी जल-प्रदाय नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद तत्काल सरकारी अमला गांव में पहुंचा और जल आपूर्ति शुरू करवाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE