BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2023, 5:34 pm
REPORT : जिले के प्रभारी मंत्री ने धामनोद में किया आयुष मेले का शुभारंभ, बोले- मध्यप्रदेश शासन चिकित्सा सेवा मुहैया कराने के लिए संवेदनशीलता के साथ कर रहा है कार्य, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। मध्यप्रदेश शासन लोगों को चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने के लिए लगातार संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। इस कड़ी में आयुष मेले भी आयोजित किए जा रहे हैं जिनका लाभ लोगों को मिल रहा है। आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति है जिसको प्रोत्साहित किया जा रहा है, इसका लाभ सभी व्यक्तियों को उठाना चाहिए।यह बात जिले के प्रभारी मंत्री ओपीएस भदोरिया ने जिले के धामनोद में जिला आयुष विभाग द्वारा आयोजित आयुष मेले में बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ करते हुए कही। इस अवसर पर विधायक दिलीप मकवाना, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई शंभू लाल चंद्रवंशी, एसडीएम त्रिलोचन गौड़, किसान मोर्चा के बद्रीलाल चौधरी, जनपद अध्यक्ष दुर्गाबाई डिंडोर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह सिसोदिया, सुखबीर चौधरी, दिनेश धाकड़, जिला आयुष अधिकारी डॉ. बलराज, डॉ. इंतखाब मंसूरी, अनिल मेहता आदि उपस्थित थे।

प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आयुर्वेद का प्रसार तेजी से हो रहा है। संपूर्ण विश्व में इसका लाभ उठाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर योग आयुर्वेद का तेजी से प्रसार करने पर अब अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भी मनाया जाने लगा है। आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति है जो हमें स्वस्थ जीवन की ओर ले जाती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा संपूर्ण प्रदेश में आयुष के स्वास्थ्य शिविर लगवाए जा रहे हैं जिनका लाभ बड़ी संख्या में लोगों को मिल रहा है।प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य शासन संवेदनशीलता के साथ अधिकाधिक रूप से चिकित्सा सुविधा आमजन को मुहैया कराने के लिए कृत संकल्पित है। मुख्यमंत्री चौहान द्वारा संजीवनी क्लिनिकों की स्थापना करवाई जा रही है। साथ ही दक्ष शिक्षकों के माध्यम से योग शिक्षा की भी व्यवस्था की गई है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लागू की गई लाडली बहना योजना प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की एक महत्वपूर्ण पहल है जो बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगी विधायक दिलीप मकवाना ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आयुर्वेद को प्रोत्साहित किया जा रहा है आयुष विभाग के अंतर्गत आयुष मेला आयोजित किए जा रहे हैं जिनका लाभ लोग उठा रहे हैं आयुर्वेदिक सुरक्षित चिकित्सा पद्धति है आयुष मेलों का आयोजन एक सराहनीय पहल है रतलाम जिले में आयुष विभाग द्वारा बेहतर चिकित्सा व्यवस्थाएं की गई हैं।

राजेंद्र सिंह लुनेरा ने अपने संबोधन में कहा कि आयुर्वेदिक एक सुरक्षित एवं प्रभावी चिकित्सा पद्धति है जो जड़ से बीमारी को समाप्त करती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आयुष मेले आयोजित कराए जा रहे हैं ताकि हमारी इससे प्राचीन चिकित्सा पद्धति का लाभ आम नागरिक उठा सकें। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा प्रधानमंत्री पोषण योजना अंतर्गत क्षय रोगियों को पोषण किट  प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत राजस्व विभाग के दस्तावेजों का वितरण हितग्राहियों को किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों को बतौर प्रतीक चिन्ह औषधीय पौधे भेंट किए गए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के तहत प्रभारी मंत्री तथा अन्य अतिथियों द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।आयुष मेले में आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति से लोगो को उपचार दिया गया।     
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE