BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2023, 5:41 pm
REPORT : कलेक्टर गुप्ता की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक आयोजित, अधिकारियों को दिए मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना में जिले के अधिक से अधिक युवाओं को लाभान्वित करने के निर्देश, पढ़े खबर  

Share On:-

देवास। समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्‍टर ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सिंह चौहान, अपर कलेक्‍टर महेन्‍द्र सिहं कवचे, संयुक्‍त कलेक्टर शिवानी तरेटिया, एसडीएम प्रदीप सोनी, डिप्‍टी कलेक्‍टर प्रियंका मिमरोट सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्‍ड स्‍तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए।

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के लिए कौशल सिखाने के लिए ‘’मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना’’ शुरू की है। योजना के माध्‍यम से जिले के अधिक से अधिक युवाओं को लाभान्वित करें।  योजना में युवाओं को प्रशिक्षण देने वाले प्रतिष्ठानों का पंजीयन 7 जून से और काम सीखने के इच्छुक युवाओं का पंजीयन 15 जून से शुरू होगा और प्लेसमेंट 15 जुलाई से आरंभ होगा। कार्य सीखाने वाले प्रतिष्ठान और राज्य शासन के बीच 31 जुलाई से अनुबंध की कार्यवाही होगी। एक अगस्त से युवा, कार्य आरंभ कर देंगे। कार्य से सीखने की अवधि में युवाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

योजना में युवाओं को प्रतिष्ठानों में प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए मध्यप्रदेश के स्थानीय निवासी, 18 से 29 वर्ष के युवा, जिनकी शैक्षणिक योग्यता 12वीं अथवा आईटीआई या उच्च है, वे योजना में पात्र होंगे। योजना में 12वीं उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को 8 हजार रूपए, आईटीआई उत्तीर्ण को 8 हजार 500 रूपए, डिप्लोमा उत्तीर्ण को 9 हजार रूपए और स्नातक उत्तीर्ण या उच्च शैक्षणिक योग्यता वालों को 10 हजार रूपए प्रतिमाह स्टाइपेंट दिया जाएगा। योजना में प्रशिक्षण के लिए 800 से अधिक कार्य क्षेत्र चिन्हित किये गये है।

बैठक में कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा ‘’विश्‍व पर्यावरण दिवस’’ पर सम्‍पूर्ण जिले में पौधा रोपण अभियान चलाया जायेगा। जिले में 05 से 20 जून पौधा रोपण के लिए विशेष अभियान चालाया जायेगा। तक देवास में माता जी की टेकरी, शंकरगढ पहाडी और जिले के सभी 98 अमृत सरोवरों में वृहद स्‍तर पर पौधा रोपण किया जायेगा। जिले में अन्‍य स्‍थानों, स्‍कूल, कॉलेज, शासकीय कार्यालय परिसर में पौधा रोपण किया जायेगा।  

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने जिले के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि जिले के सभी नागरिक विश्‍व पर्यावरण दिवस पर पौधा रोपण करें। जिले के नागरिक एक पौधे का रोपण अवश्‍य करें। सभी संकल्प लें कि प्रकृति को हरा-भरा एवं संरक्षित बनाने के लिए पौधारोपण जरूर करेंगे और दूसरों को भी पौधारोपण करने के लिए प्रेरित करें।

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि ‘’लाड़ली बहना योजना’’ में बैंक खातों में डीबीटी करने के लिए शिविर लगाये। जिले में शेष रह गये पुजारियों और कोटवारों का भुगतान एक सप्‍ताह में करें। संबंधित अधिकारी जिले की 13 नगर परिषदों का सप्‍ताह में एक दिन निरीक्षण करें। सहकारिता द्वारा समितियों को शासकीय भूमि कृषि कार्य के लिए पट्टे दिये गये थे। वर्तमान में समिति द्वारा शासकीय कृषि भूमि पर खेती नहीं करने पर पट्टे निरस्‍त कर शासकीय भूमि घोषित करें।

कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि जिले में ‘’मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान’’ का द्वितीय चरण 31 मई तक आयोजित किया जा रहा है। अभियान में अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करें। वार्ड एवं ग्राम पंचायतवार शिविरों का आयोजन करें। अभियान के तहत सीएम हेल्पलाइन में 15 अप्रैल से पूर्व तक की दर्ज शतप्रतिशत शिकायतों का निराकरण करें। विभाग कार्यालयों में शिविर लगाकर कर शिकायतों का निराकरण करें।

कलेक्टर गुप्ता ने विभागवार टीएल प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि टीएल प्रकरणों एवं समाधान ऑनलाइन शिकायतों पर कार्यवाही कर समय-सीमा में निराकण करें। कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि लोकसेवा केन्‍द्र के आवेदनों पर समय-सीमा में कार्यवाही करें। समय-सीमा में कार्य नहीं होने पर संबंधित अधिकारी पर पेनल्टी लगाई जायेगी।

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने सीएम हेल्पलाइन पर लम्बित शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि 100 दिवस से अधिक एक भी शिकायत लम्बित नहीं रहना चाहिए। शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर संबंधित अधिकारी पर कार्यवाही की जायेगी। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को अगले लेवल में न जाने दें, पहली प्राथमिकता रखते हुए शिकायतों का त्वरित निराकरण करें। कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट नहीं रहे। उन्‍होंने कहा कि सभी विभाग सीएम हेल्‍पलाइन पर लम्बित शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक करें। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण करें।   
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE