नीमच। महेशपुरिया ग्राम में एसडीएम शिवानी गर्ग एवं तहसीलदार देवेंद्र कछावा द्वारा चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई एवं जनसेवा अभियान अंतर्गत विशेष अभियान में चौपाल पर बैठकर ग्रामीणों को खसरे, खतौनी एवं नक्शे की नकल प्रदाय की गई।
इस क्रम में उपखंड जावद में जनसेवा अभियान अंतर्गत सोमवार 29 मई 2023 को विशेष कैंप आयोजित कर प्रत्येक पटवारी वार 150 खसरा नक्शा एवं खतौनी की नकल घर-घर, खेत में, दुकान आदि स्थानों पर जाकर वितरित की गई। जिसमे तहसील जावद में 6450 एवं तहसील सिंगोली में 5550, कुल 12000 नकलें प्रदाय की गईं है। यह नीमच जिले के उपखण्ड जावद के लिए विशेष उपलब्धी है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।