BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2023, 7:20 pm
REPORT : जिला प्रशासन ने मनाया विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस, उपस्थित महिलाओं को दी महत्वपूर्ण जानकारी, आंगनबाड़ी केंद्रों पर होगा आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। जिले में माहवारी स्वस्थ और स्वच्छता के ऊपर मिशन महिमा कार्यक्रम चलाए जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है जिले को माहवारी सुलभ बनाना। ताकि सभी महिलाओं और किशोरी बालिकाओं बिना संकोच के अपनी माहवारी स्वस्थ और स्वच्छता प्रबंधन कर सके। आज मिशन महिमा कार्यक्रम का एक साल भी पूरा हुआ। पिछले वर्ष में माहवारी स्वच्छता दिवस पर इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी। माहवारी स्वछता दिवस को मिशन महिमा उत्सव के तर्ज पर अभियान के तरह 28 से 5 जून तक जिले की सभी आंगनवाड़ी में मनाया जायेगा। जिले में सभी विकासखंडों की आंगनवाड़ी पर ये कार्यक्रम मनाया गया।
आजीविका की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार सेनेटरी पैड की प्रदर्शनी भी लगाई गई। माहवारी में इस्तमाल किए गए उत्पादों के बारे में, सेनेटरी पैड के उपयोग, निपटान और माहवारी के दिनों में स्वच्छता कैसे रखे। ये क्यों जरुरी है इस के बारे में महिलाओ और किशोरियों को बताया गया। सेनेटरी पैड की खरीदारी भी कुछ महिलाओ ने की। रंगोली, मेहँदी एक दूसरे हात में बनाकर ये दिवस मनाया गया।

इस दिवस में एक खास गतिविधि रेड डॉट चौलेंज किया गया। हाथों में लाल रंग से गोलाकार बिंदी बनाकर माहवारी के ऊपर चुप्पी तोड़ने की और स्वच्छता पर ध्यान देने की शपथ उपस्थित महिला और किशोरी बालिकाओ द्वारा ली गई। सभी महिला और किशोरी बालिकाओ ने आगे आकर इस शपथ में भाग लिया।

इस कार्यक्रम में कलेक्टर तन्वी हुड्डा, मुख्य कार्य पालन अधिकारी जिला पंचायत अमन वैष्णव, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, अनुमंडल पुलिस अधिकारी, महिला एवं बाल विकास की जिला प्रबंधक भी शामिल हुए। कलेक्टर तन्वी हुड्डा ने इस अवसर पर कहा कि माहवारी को लेकर जो चुप्पी है, उसे तोडना चाहिए और इसके बारे मे खुल कर बात करना चाहिए। माहवारी के ऊपर जो रोकटोक होती है उसे खत्म करना चाहिए। हमे इस विषय को लेकर अपनी सकारात्मक सोच रखने की जरूरत है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE