BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2023, 7:49 pm
BIG NEWS : 5 साल पुराना मामला और 35 साल की गीता, जब अवैध संबंधों को लेकर मंसूर के साथ दिया इस खौफनाक घटना को अंजाम, फिर जैसे ही खाकी तक पहुंचा ये मामला तो मिली बड़ी सफलता, अब कोर्ट ने सुनाया ये फरमान, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर

Share On:-

शाजापुर। माननीय न्यायालय विशेष न्या‍याधीश (एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम) एवं प्रथम अपर जिला न्यायाधीश के न्यायालय के प्रथम अतिरिक्त  न्यायाधीश महोदय, जिला शाजापुर मप्र द्वारा आरोपी गीताबाई पति मेहरबान सिंह बागरी उम्र 35 वर्ष निवासी सुनेरा बर्ल्डी, शिवनारायण उर्फ शिवलाल पिता मांगीलाल मालवीय उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम सुनेरा बल्‍डी, मंसूर खान पिता लतिफ खान उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम सुनेरा बर्ल्डी को दोषी पाते हुए तीनों आरोपीगणों को हत्या के प्रकरण में आजीवन कारावास एवं 1500-1500 रू के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

उपसंचालक अभियोजन प्रेमलता सोलंकी जिला शाजापुर ने बताया कि घटना दिनांक 20 दिसम्बर 2018 को ग्राम तिंगजपुर मोचीखेडी रोड फरीद खान निवासी मोचीखेडी के खेत की मेढ पर मेहरबान पिता कचरूलाल बागरी निवासी सुनेरा बर्ल्डी की लाश खेत में पडी मिली थी। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने पाया कि मृतक की पत्नि गीताबाई के अवैध संबंध आरोपी मंसूर खां से थे। गीताबाई ने मंसूर खान के साथ षड्यंत्ररच दिनांक 19 दिसम्बर 2018 को विवाह में अपने पति के साथ जा रही है और उसे अपने हिसाब से देख लेने की सूचना दी। इस पर आरोपी मंसूर खान ने अपने दोस्त शिवनारायण के साथ मिलकर मोटरसाईकिल से मृतक मेहरबान को ले जाकर पहले शराब पिलाई पश्चात गला दबाकर हत्या कर घटना स्थल पर फेंक दिया। थाना सलसलाई पर आरोपीगण के विरूद्ध धारा 302, 201, 120 भादवि एवं 3(2)व्ही एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। बाद विवेचना अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। 

प्रकरण में अभियोजन की ओर से पैरवी उपसंचालक (अभियोजन) प्रेमलता सोलंकी शाजापुर एवं रमेश सोलंकी, अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी जिला शाजापुर द्वारा की गई। माननीय न्यायालय ने अभियोजन के द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य एवं तर्कों से सहमत होते हुये आरोपीगण को दण्डित किया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE