BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2023, 8:03 pm
BIG REPORT : स्वास्थ्य मंत्री ने जाने जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं के हाल, निजी अस्पतालों में उपचाररत मरीजों से वीडियो कान्फ्रेसिंग पर की बात, आयुष्मान योजना का लाभ लेने वाले मरीजों से लिया फीडबेक, पढ़े खबर

Share On:-

खरगोन। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के हाल जाने। सुबह करीब 11 बजे स्वास्थ्य मंत्री ने डायवर्सन रोड स्थित निजी अस्पताल में उपचाररत मरीजों से चर्चा की। यहां अलग- अलग दुर्घटना में घायल तीन मरीज वीरेंद्र चौहान, सुमित कुशवाह और कृष्णा प्रजापत से सीधा संवाद किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके साथ आए अटेंडेंट से इलाज और आयुष्मान कार्ड व उससे होने वाले फ्री उपचार के बारे में जानकारी ली। 
मंत्री ने पूछा किसी ने कोई अतिरिक्त राशि तो नही ली, उपचार सही मिल रहा है या नही। भर्ती मरीजों के पास अचानक फोन आने पर मरीज कुछ देर के लिए असमंजस में नजर आए, उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड होने से उन्हें बिना कोई रुपया खर्च किए उपचार मिल रहा है। प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराना हमारे लिए सपने जैसा था लेकिन मोदी सरकार की इस कल्याणकारी योजना के बाद प्राइवेट अस्पतालों में उच्चस्तरीय इलाज ले पा रहे हैं और पैसा भी खर्च नहीं करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि स्वस्थ होने के बाद अपने रिश्तेदारो, आसपास योजना की जानकारी दें, किस तरह लाभ लिया जाए, जिससे जरुरत पढऩे पर मरीज को लाभ मिल सके।  इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुरा में सुबह 10 बजे सीबीएमओ डॉ. सुनील वर्मा, छोटी खरगोन सीएचओ अलका वानखेडे सहित बड़वाह, सनावद में पदस्थ सीएचओ से संवाद किया। यहां उन्होंने दवाईयों, पैथालॉजी, एक्सरे मशीन आदि की जानकारी लेने के साथ ही भर्ती मरीजों से भी हाल- जान जानते हुए सरकारी अस्पतालों में मिल रही सुविधाओं एवं उपचार के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मरीजेां से पूछा कि बाहर से कोई दवाइयां तो नहीं मंगाई गई, बेडशीट धुली हुई है, प्रतिदिन बेडशीट बदली जा रही है, कोई पैसे की मांग तो नहीं कर रहा, खाना प्रतिदिन समय से मिल रहा है। डॉक्टर राउंड लेते हैं कि नहीं। स्वास्थ्य मंत्री जिले की स्वास्थ्य सेवाओं से संतुष्ट नजर आए।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE