BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2023, 8:22 pm
BIG NEWS : पंजाब पुलिस ने 8 सालों से फरार चल रहे आरोपी को सिंगोली से किया गिरफ्तार, नारकोटिक्स अधिनियम की धाराओं में दर्ज था प्रकरण, पढ़े मेहबूब मेव की खबर

Share On:-

सिंगोली। पंजाब पुलिस ने 8 सालों से फरार चल रहे आरोपी को रविवार देर रात सिंगोली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।
सिंगोली थानाधिकारी कैलाश चंद चौहान से मिली जानकारी के अनुसार सिंगोली थानांतर्गत ग्राम कदवासा निवासी शिवलाल पिता शंभुलाल धाकड़ उम्र 33 वर्ष के खिलाफ साल 2015 में पंजाब राज्य की पठानकोट जीआरपी पुलिस ने नारकोटिक्स अधिनियम की धारा 8/18 के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे आरोपी बनाया था। लेकिन प्रकरण दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसकी 8 सालों से तलाश की जा रही थी। 
फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पठानकोट पुलिस ने सिंगोली पुलिस से संपर्क किया तथा रविवार शाम यहां पहुंचे जीआरपी पठानकोट पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक पवन कुमार, व जोगेंद्र सिंह ने देर रात सिंगोली पुलिस टीम की सहायता से उसे उसके गांव ग्राम कदवासा से गिरफ्तार कर लिया।
सिंगोली थानाधिकारी कैलाश चंद चौहान ने बताया कि औपचारिक कार्रवाई के बाद जीआरपी पठानकोट पुलिस उसे पंजाब लेकर जायेगी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE