BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2023, 8:23 pm
REPORT : सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया ने ली सफाई कर्मी के कार्यरत विभागों के अधिकारियो की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

बडवानी। सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय बड़वानी में सफाई कर्मी के कार्यरत विभागो के अधिकारियो की बैठक लेकर सफाई कर्मचारियो के संबंध में शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशो की जानकारी दी। इस दौरान कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग निलेशसिंह रघुवंशी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिता सिंगारे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रूपरेखा यादव, नगर पालिका अधिकारी बड़वानी भूपेन्द्र दीक्षित, सेध्ंावा कमलेश पाटीदार, समस्त नगर निकायो के सीएमओ, वार्ड क्रमांक - 11 का पार्षद अविनाश कलोसिया सहित वाल्मिकी समाज के अध्यक्ष राकेश टाके व समाजजन उपस्थित थे । बैठक में दिये गये निर्देश नगर पालिका, नगर निकाय, अस्पताल, पुलिस व जनजातीय कार्य विभाग में कार्यरत सफाई कर्मियो को दो हजार रूपये प्रतिमाह से अधिक वेतन मिलने पर नियमानुसार उनका बीमा योजना के तहत बीमा का कटौत्रा किया जाये । ऽ नगर निकायो में कार्यरत सफाई कर्मियो को शासन के नियमानुसार विनियमित कर्मचारियो को नियमित किया जाये । ऽ सफाई कर्मी की मृत्यु की दशा में उसके परिजनो को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करना है। ऽ सफाई कर्मचारियो का पीएफ व बीमा शासन के नियमानुसार कटोत्रा करते हुये, उसे समय पर शासकीय कोष में नगर पालिका व नगर निकाय अपना अंश मिलाकर जमा करें । ऽ नगर निकायो में सफाई कर्मचारी ठेके पर नहीं रखे जाये । ऽ बड़वानी में सफाई कामगारो के लिये सामुदायिक भवन बनाया जाये । ऽ ग्राम पंचायतो में बने स्वच्छता परिसरो में वाल्मिकी समाज के लोगो को कार्य दिया जाये । जिससे कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को भी रोजगार मिल सके । ऽ अस्पतालो में कार्यरत आउटसोर्स के कर्मचारी उद्यमिता विकास केन्द्र ( सैडमेप ) के माध्यम से ही रखे जाये । ऽ सफाई कर्मियो के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिये इनके बच्चो को विशेष प्रशिक्षण दिलवाकर, सफाई कामगार वित्त विकास निगम के माध्यम से ऋण दिलवाया जाये ।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE