BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2023, 11:50 am
KHABAR : विभागीय नवनियुक्तों के प्रशिक्षण का शुभारंभ, 120 नवनियुक्त शिक्षकों को पढ़ाने के तरीके सिखा रहे हैं, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। कन्या शिक्षा परिसर में जिले के विभागीय नवनियुक्त उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षकों के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। सहायक आयुक्त रंजनासिंह ने कहा प्रशिक्षण ही शिक्षण का सही मार्ग तय करता है। नवनियुक्त शिक्षक, प्रशिक्षण के माध्यम से अध्यापन का तरीका तय करें।

जनजातीय क्षेत्र में पहुंचकर विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ समझ और विभिन्न कौशल से जोड़ने का कार्य करें। प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी पंकजसिंह चंदेल ने कहा विभाग द्वारा तीन चरणों में प्रशिक्षण रखा जा रहा है। प्रथम चरण का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है। द्वितीय चरण के प्रशिक्षण में 120 नवनियुक्त शिक्षक, प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

मास्टर ट्रेनर संदीप जैन ने कहा नवनियुक्त शिक्षकों को शिक्षण तकनीक के साथ वित्तीय, लेखा एवं अन्य जानकारियां प्रदान की जा रही हैं। ताकि उन्हें भविष्य में किसी परिस्थिति में कोई परेशानी न हो। सहायक नोडल अधिकारी गणतंत्र मेहता ने प्रशिक्षण के प्रथम चरण की उपलब्धियां बताईं और उस आधार पर दूसरे चरण के प्रशिक्षण में किए परिवर्तन की जानकारी दी। संचालन आशीष दशोत्तर ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE