BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2023, 12:24 pm
KHABAR : पेंशनर्स ने दी सरकार को चेतावनी, नर्मदा नदी में जल सत्याग्रह कर मांग पूरी ना होने पर कुर्सी हिला देनें की चेतावनी, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। चुनावी साल में अब मध्यप्रदेश सरकार को प्रदेश के बुजुर्गों ने भी घेरने की तैयारी शुरू कर दी है। बुजुर्गों ने राज्य सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर सरकार विचार नही करती तो आगामी दिनों में भोपाल वल्लभ भवन को घेरने से भी बाज नही आयेंगे। पेंशनर्स संघ ने अपने आंदोलन का आगाज जबलपुर से कर दिया है। नर्मदा नदी के उमा घाट में पेंशनर्स ने जल सत्याग्रह किया और सरकार को चेतावनी भी दी है।


दरअसल शासकीय कर्मचारियों की तरह पेंशनर्स भी मंहगाई राहत और पुराने एरियर्स की मांग सरकार से कर रहें है, पर जब सरकार ने इस और ध्यान नही दिया तो पेंशनर्स सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में आ गए है, लगातार आंदोलन कर रहे राज्य सरकार के पेंशनर्स ने आज जबलपुर में जल सत्याग्रह किया। पेंशनर्स संघ के सैकड़ों सदस्य आज नर्मदा मनदी के गौरीघाट पहुंचे और उमा घाट में उतर कर अर्धनग्न प्रदर्शन किया।


नदी में खड़े होकर पेंशनर्स ने यहां घंटों तक खड़े होकर सरकार का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। पेंशनर्स की मांग है कि राज्य पुनर्गठन की धारा 49 को खत्म किया जाए, जिसके तहत अगर किसी एक राज्य में पेंशनर्स का डीए बढ़ाना हो तो दोनों राज्यों यानि मध्यप्रदेश और छत्तीगढ़ की मंजूरी ज़रुरी होती है जिससे पेंशनर्स की मंहगाई राहत अटक जाती है... पेंशनर्स एसोसिएशन का कहना है कि अगर उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो वो आगे जाकर अपना आंदोलन और तेज करेंगे।


पेंशनर्स संघ के नर्मदा नदी में आंदोलन करते हुए मध्यप्रदेश पेंशनर्स संघ के प्रदेश अध्यक्ष एचपी उरमालिया ने कहा कि ये चुनावी साल है और हम अपनी लड़ाई 2018 से लड़ रहें है पर सरकार है कि इस और ध्यान नही दे रहीं है। पेंशनर्स ने मां नर्मदा से विनती की है कि वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को सद्बुद्धि दे कि वह हमारी मांगों पर विचार करें, और उनकी कुर्सी सलामत रहें, अगर हमारी मांगों पर विचार नही हुआ तो मां नर्मदा का आशीर्वाद भी मुख्यमंत्री को नही मिलेगा और फिर किसी कीमत में उनकी कुर्सी सलामत नही रह सकती।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE