BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2023, 1:35 pm
BIG NEWS : मिशन लाइफ के तहत कलेक्टर, एसपी सहित अधिकारी और कर्मचारी साइकिल से पहुंचे कार्यालय, आमजन रहे अचंभित, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर  

Share On:-

नीमच। आज जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी साइकिल से चलकर कार्यालय पहुंचे। इन्हें सड़कों पर साइकिल चलाते हुए देखकर आम जनता भी अचंभित हो उठी। यह नजारा बड़ा प्रेरित करने वाला था। 

दरअसल जिला कलेक्टर दिनेश जैन द्वारा एक अभिनव और अनूठा प्रयोग मिशन लाइफ के तहत किया गया। कलेक्टर दिनेश जैन ने पर्यावरण संरक्षण, सेहतमंद जिंदगी और इंधन की बचत करने के लिए आम जनता को प्रेरित करने के उद्देश्य से आज अधिकारियों और कर्मचारियों को साइकिल से चलने की अपील की थी। इसी के तहत नीमच में सेवारत अधिकारी और कर्मचारी उत्साहित और रोमांचित होकर कलेक्टर निवास से कलेक्टर कार्यालय तक साइकिल पर पहुंचे। पुलिस कप्तान अमित तोलानी ने भी पुलिस विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ एसपी कार्यालय से शोरूम चौराहा रोड तक साइकिल चलाकर सांकेतिक संदेश दिया। 

इस दौरान एडीएम नेहा मीणा, सीईओ गुरुप्रसाद, डिप्टी कलेक्टर राजकुमार हल्दर, एडिशनल एसपी सुंदर सिंह कनेश, थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह सिसोदिया, करणीसिंह शक्तावत, थाना प्रभारी मोहन भार्रावत ने भी साईकिल दौड़ाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE