BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2023, 3:52 pm
BIG NEWS : शिवराज मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न, वन्य प्राणियों से होने वाली जनहानि को लेकर बड़ा फैसला, इस जिले को मिली मेडिकल यूनिवर्सिटी की सौगात, पढ़े खबर  

Share On:-

भोपाल। मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शिवराज कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक के दौरान कई अहम निर्णय लिए गए हैं। आपको बता दें कि, अब वन्य प्राणियों से होने वाली जनहानि पर मिलने वाली अनुग्रह राशि को दोगुना कर दिया गया है। यही नहीं, मध्य प्रदेश कलाकार कल्याण कोष नियम-2023 जारी करने की स्वीकृति भी दे दी गई है। इसी के साथ नर्मदा घाटी विकास विभाग को प्राधिकृत करने संबंध में भी स्वीकृति दी गई है। वहीं, दमोह में एमबीबीएस की 100 सीटों वाली नई मेडिकल यूनिवर्सिटी को भी हरी झंडी दे दी गई है।

शिवराज कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों के संबंध में जानकारी देते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि, कैबिनेट बैठक में वन्य प्राणी द्वारा होने वाली जनहानि पर दी जाने वाली क्षतिपूर्ति की राशि बढ़ा दी गई है। पहले ये 4 लाख थी, जिसे दोगुना करते हुए 8 लाख रुपए कर दिया गया है।

इसी के साथ मध्य प्रदेश कलाकार कल्याण कोष नियम-2023 जारी करने की स्वीकृति दी गई है। सरकार के इस फैसले के बाद अब साहित्यकारों और कलाकारों को मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि की रकम भी बढ़ गई है। यानी अब इन्हें 25 हजार से लेकर 1 लाख तक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE