मनासा। शहर में मिशन लाइफ़ अभियान के तहत 30 मई साइकिल डे को अपने निवास से कार्यालय तक अधिकारी और कर्मचारी साइकिल से पहुंचे।
एसडीएम पवन बारिया, सीईओ जनपद मेश्राम, तहसीलदार बी के मकवाना एवं पशु चिकित्सक डॉक्टर पाटीदार, नायब तहसीलदार रूपसिंह राजपुत साथ ही कई कर्मचारी आज अपने निवास से कार्यालय साइकिल से पहुंचे।