BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2023, 4:31 pm
BIG REPORT : कलेक्‍टर जैन ने की जनसुनवाई, 82 लोगों की समस्‍याएं सुन अधिकारियों को दिए निर्देश, बोले- सभी गंभीरता से करें निराकरण, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर कार्यालय नीमच में मंगलवार को कलेक्‍टर दिनेश जैनने जनसुनवाई करते हुए-82 आवेदको की समस्‍याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्‍टर नेहा मीना एवं जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, एसडीएम डॉ.ममता खेडे, सहित विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में भदाना के के चम्‍पालाल कीर ने गिरवीशुदा भूमि विपक्षी से दिलवाने, गिरदौडा की सुशीला बाई जाटव एवं रिसाला एरिया नीमच के शारिक अहमद, ने प्रधानमंत्री आवास की सूची में नाम दर्ज करवाने आवास दिलवाने, अमावली महल के लक्ष्‍मण सिंह राजपूत ने आने-जाने का रास्‍ता खुलवाने, श्रीनाथ कालोनी नीमच के बनेसिह राजपूत ने पीएम आवास योजना में मकान आवंटन करवाने, निपानिया आबाद के सज्‍जन सिंह ने खसरा नकल में प्रविष्ठि करवाने, मोडी के सज्‍जनसिंह चन्‍द्रावत ने रास्‍ता विवाद का निराकरण करवाने, पोखरदा की विदयाबाई भील ने कृषि भूमि का कब्‍जा दिलवाने, जावद की संतोषबाई ने आम रास्‍ते से अतिक्रमण हटवाने, जावद के रमेश बोहरा ने खेत पर जाने का रास्‍ता दिलवाने, पिपलोन के गोवर्धनलाल जाटव ने सूचना के अधिकार तहत हर्जाना दिलवाने, एवं जमुनियाकला के लक्ष्‍मीनाराण तेली ने गरीबी रेखा की सूची में नाम दर्ज कर पीएम आवास योजना का लाभ दिलवाने संबधी आवेदन प्रस्‍तुत किया ।

इसी तरह पिपलोन के गंगाराम, झांतला के धन्‍नालाल, बामनिया के प्रहलाद ब्राहम्‍ण, कराडिया महाराज के अम्‍बालाल प्रजापत, चौथखेडा के दादरसिंह राजपूत, दांता के अर्जुनसिंह बंजारा, बघाना के रफीक खांन, हरवार के बन्‍शीलाल प्रजापत, जूना भदाना के मांगीलाल बंजारा, अठाना की कमलाबाई खटिक एवं झांझरवाडा की गंगाबाई सालवी आदि ने भी अपना आवेदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत कर अपनी समस्‍याएं सुनाई। 
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE