नीमच। जिले में आगामी 3 माह में सेवानिवृत्त हो रहे शासकीय सेवकों को आईएफएमआईएस पर ई-दक्ष केन्द्र नीमच में एक दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को प्रदान किया गया। जिला पेंशन कार्यालय नीमच के तत्वावधान में पेंशन नियमों में निहित प्रावधानों के अनुसार पेंशन प्रकरण स्वयं तैयार करने, संबंधी प्रशिक्षण के दौरान आवश्यक जानकारियों से अवगत कराया। जिला पेंशन अधिकारी एलएन चौहान, सहायक पेंशन अधिकारी राजू मेहर, कम्प्यूटर ऑपरेटर पियुष शर्मा द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में 18 शासकीय सेवक उपस्थित थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।