नीमच। जिला आयुष विभाग द्वारा एक जून 2023 को प्रातः 10 से शाम 4 बजे तक नीमच जनपद के ग्राम दलपतपुरा के ग्राम पंचायत भवन में विकासखण्ड स्तरीय आयुष मेला आयोजित किया जा रहा है।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. आशीष बोराना द्वारा इस मेले के लिए आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस वास्कले को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस आयुष मेले में सेवाएं देने के लिए 25 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी एवं आयुष के पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। डॉ. आशीष बोराना ने क्षेत्र के अधिकधिक ग्रामीणों से इस आयुष मेले का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।