BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2023, 5:37 pm
GOOD NEWS : सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में नीमच जिला टाप- 5 में शामिल, मुख्यमंत्री चौहान ने वीसी के माध्यम से दी बधाई, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को वीडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के द्वितीय चरण की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत सीएम हेल्प लाईन में दर्ज शिकायतों के निराकरण में लिए नीमच जिला प्रदेश के टाप-5 जिलों में शामिल रहा है। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश के टाप पांच जिलों को इस उपलब्धी पर बधाई दी है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के काफी अच्छे परिणाम प्राप्त हुए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी प्रकरण निराकरण से 
लंबित ना रहे। उन्होंने कहा कि सुशासन का मंत्र है-जनसेवा अभियान।

घर-घर वितरित किये जायेंगे लाडली बहनाओं को स्वीकृति पत्र- 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉफ्रेसिंग में कहा कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत लाडली बहनाओं को गॉव-गॉव, घर-घर जाकर स्वीकृति पत्रों का वितरण किया जावेगा। इसके लिए एक से 7 जून 2023 तक स्वीकृति पत्रों के वितरण का कार्य किया जावेगा और 8 जून 2023 को लाडली बहना ग्राम सभाओं का आयोजन कर, मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के बारे में जानकारी दी जावेगी। लाडली बहनाओं के खाते में 10 जून 2023 को राशि जमा करने के लिए राज्य स्तरीय समारोह के साथ ही जिला व ग्राम स्तर पर भी समारोह आयोजित किये जावेंगे। 
कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी कक्ष नीमच में विधायक दिलीप सिंह परिहार, कलेक्टर दिनेश जैन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गुरूप्रसाद सभी सीएमओ व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE