गरोठ। नगर मे लगभग 1 करोड़ की लागत से बनने वाले प्रधान चौक से शीतला माता मंदिर तक के सीसी रोड व शहीद चौक से रामपुरा दरवाजा तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के साथ किया।
कार्यक्रम मे पूर्व विधायक चन्दरसिंह सिसोदिया, गरोठ मण्डल अध्यक्ष उमरावसिंह चौहान, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष व पार्षद राजेश चौधरी, अजा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बंशीलाल रालोतिया, पूर्व जनपद अध्यक्ष भगवानसिंह चंद्रावत, मण्डल महामंत्री विनोद ग्वाला, नगर परिषद उपाध्यक्ष महेश मालवीय, पूर्व मण्डल महामंत्री अशोक पहलवान सहित नगर परिषद पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, नगरवासी उपस्थित रहे।