देवास। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ अध्यक्ष पंडित दिनेश मिश्रा के नेतृत्व में देवास जिले का सर्व ब्राह्मण समाज मध्यप्रदेश सर्व ब्राह्मण समाज के आव्हान पर आज मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक शर्मा को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में सर्व ब्राह्मण समाज देवास द्वारा मांग की गई कि जिस तरह एस.सी., एस.टी. पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है उसी तरह आर्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मण के बच्चो को सरकार से छात्रवृत्ति दी जाए। ज्ञापन कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्राह्मण छात्रवृत्ति आंदोलन के प्रणेता पंडित विकास अवस्थी इंदौर, सर्व ब्राह्मण समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी एवं छात्रवृत्ति आंदोलन के संयोजक कन्नू मिश्रा इंदौर उपस्थित रहें।