मंदसौर। पश्चिम रेलवे, मुम्बई मुख्यालय द्वारा एक पत्र जारी कर सांसद सुधीर गुप्ता की अनुशंसा पर रतलाम मंडल की रेल सलाहकार समिति डीआरयूसीसी में सांसद द्वारा नामित प्रतिनिधि श्रेणी में राजदीप परवाल को पुनः सदस्य नियुक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि परवाल 2014 से लगातार इस समिति के सदस्य है तथा संसदीय क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विकास हेतु सक्रिय है। वे इस समिति के पुनर्गठित होने पर पांचवीं बार सदस्य नियुक्त हुए है। शुभचिंतकों एवं इष्ट मित्रों ने इस हेतु परवाल को शुभकामनाएं देते हुए सांसद सुधीर गुप्ता का आभार माना है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।