मनासा। मिशन लाइफ़ अभियान के तहत सभी नगर परिषद द्वारा रोजाना कई गतिविधिया आयोजित की जा रही है। वही मनासा मे 30 मई मंगलवार को साइकिल डे मनाया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा बचत हेतु सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारीयो ने पेट्रोल डीजल वाहनो का उपयोग नही किया ।आज समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी अपने निवास से कार्यालय तक साइकिल से पहुंचे। मनासा अनुविभागीय कार्यालय पर एसडीएम पवन बारियॉ ने नगर पालिका अमले को हरी झंडी दिखाकर पर्यावरण संरक्षण व ऊर्जा बचत जागरूकता के लिए साईकिल से नगर भृमण पर रवाना किया।
साथ ही एसडीएम पवन बारिया ,जनपद पंचायत सीईओ डीएस मशराम , तहसीलदार बी के मकवाना एवं पशु चिकित्सक डॉक्टर पाटीदार नायब तहसीलदार रूपसिंह राजपुत, नगर परिषद अधिकारी भी साइकिल से नगर में निकले व आमजन को जागरूक किया।