BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2023, 6:28 pm
BIG NEWS : कलेक्‍टर ने की मुख्‍यमंत्री जनसेवा अभियान की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए खास निर्देश, बोले- कोई भी आवेदक मुख्‍यमंत्री जनसेवा अभियान के लाभ से वंचित ना रहे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्‍यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत जिले में अच्‍छे परिणाम मिले है। सीएम हेल्‍पलाईन की शिकायतों के निराकरण में भी नीमच जिला प्रदेश के पांच टॉप जिलों में शामिल  रहा है। मुख्‍यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत प्राप्‍त सभी प्रकरणों, आवेदनों  का निराकरण सुनिश्चित कर, संबंधित को लाभ दिलाना है। कोई भी आवेदक लाभ से वंचित ना रहे। यह बात कलेक्‍टर दिनेश जैन ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में समय-सीमा पत्रों के निराकरण की साप्‍ताहिक समीक्षा बैठक में मुख्‍यमंत्री जनसेवा अभियान एवं सीएम हेल्‍पलाईन के तहत शिकायतों के निराकरण की विभागवार समीक्षा करते हुए कही। बैठक में एडीएम नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद सहित सभी एसडीएम, जनपद सीईओ एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्‍टर जैन ने स्‍वास्‍थ्‍य, सिविल सर्जन, लोक निर्माण विभाग व्‍दारा सीएम हेल्‍पलाईन की शिकायतों के निराकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने पर अंसतोष जताते हुए कहा कि विभाग प्रमुख एक-एक शिकायत की समीक्षा कर उनका संतुष्‍टी के साथ निराकरण सुनिश्चित करवायें।
कलेक्‍टर ने लोक निर्माण विभाग व्‍दारा जनसेवा अभियान के तहत सीएम हेल्‍पलाईन की शिकायतों के निराकरण में रूची नहीं लेने पर लोक निर्माण एसडीओ(एल-प् अधिकारी) को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग के विरूद्ध लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखने के निर्देश भी दिए।  
बैठक में कलेक्‍टर ने कहा, कि मुख्‍यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा जाति प्रमाण पत्र बनाने संबंधी लंबित,प्रकरणों का निराकरण 15 जुलाई तक सुनिश्चित किया जावे। सीएम हेल्‍पलाईन की शिकायतों का संतुष्‍टी के साथ निराकरण करने पर नियमित रूप से कार्य करें और सीएम हेल्‍पलाईन की शिकायतों का संतुष्‍टी के साथ निराकरण नियमित रूप से सभी विभाग करें। बैठक में कलेक्‍टर जैन ने कहा कि मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत स्‍वीकृति पत्रों का वितरण घर-घर जाकर एक से 7 जून तक किया जाना है। स्‍वीकृति पत्रों के वितरण की पूर्व तैयारी अभी से कर ली जाये। उन्‍होने निर्देश दिए कि स्‍थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ग्राम वार्ड, वार्डवार, घर-घर जाकर मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को स्‍वीकृति पत्र वितरण की कार्ययोजना तैयार कर ली जाये।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE