नीमच। भोपाल से आए बी.बी.पी. गुप्ता ने छात्रावास में संचालित समर कैंप का अवलोकन किया। नेताजी सुभाष चंद्र बॉस बालिका छात्रावास नीमच नगर में बालिकाओं के लिए राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार एक माह के लिए समर कैंप संचालित हो रहा है। समर कैंप में लगभग 50 से अधिक शाला त्यागी, अप्रवेश, बेघर एवं अनाथ बालिकाएं विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। प्रतिदिन बालिकाओं को मेहंदी, ड्राइंग, पेंटिंग, डांस, पार्लर, पेपर क्विलिंग और जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन बालिकाओं को समर कैंप में प्रतिदिन निदानात्मक शिक्षण भी करवाया जा रहा है।
प्रशिक्षण की मॉनिटरिंग करने हेतु राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के ओआईसी. बी.बी.पी.गुप्ता ने प्रशिक्षण कार्य को सराहा एवं बालिकाओं की विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन भी कर, बच्चों के साथ भोजन भी किया। गुप्ता ने गणित के विभिन्न आयामों के बारे में बालिकाओं को बताया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।