BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2023, 7:29 pm
KHABAR : जिले में जनसुनवाई में आवेदकों ने अपर कलेक्टर कवचे को बताई अपनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को अपर कलेक्‍टर महेन्‍द्र सिंह कवचे ने जनसुनवाई की। जनसुनवाई में आवेदकों ने अपने आवेदन अपर कलेक्‍टर कवचे के समक्ष प्रस्तुत किए। आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अपर कलेक्‍टर कवचे ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में एसडीएम प्रदीप सोनी, प्रभारी डिप्‍टी कलेक्‍टर कन्‍हैयालाल तिलवारी सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

भूमि का सीमांकन कराया जाए
जनसुनवाई में अनिल पिता फतेचन्‍द्र ने भूमि का सीमांकन कराने के संबंध में आवदेन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए अपर कलेक्‍टर कवचे ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।

कृषि भूमि पर जाने के लिए रास्‍ता खुलवाया जाए
जनसुनवाई में राधेश्‍याम निवासी देवली तहसील टोंकखुर्द ने कृषि भूमि पर जाने के लिए रास्‍ता खुलवाने के संबंध में आवदेन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए अपर कलेक्‍टर कवचे ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।

मुख्‍यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में लोन की राशि दिलाई जाये-
जनसुनवाई में परमानंद राठोर पिता राधेश्‍याम निवासी बालोन तहसील टोंकखुर्द ने मुख्‍यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में लोन की राशि दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए अपर कलेक्‍टर कवचे ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।

ये आवेदन भी हुए प्राप्त-
जनसुनवाई में इलाज के लिए सहायता दिलवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, रास्ते पर से अतिक्रमण हटाने, पात्रता पर्ची बनाने, फसल बीमा की राशि दिलाने, अतिक्रमण हटवाने, मीटर बदलवाने, बिजली बिल कम कराने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE