BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2023, 7:51 pm
REPORT : ग्राम सेमल खेड़ी में खण्ड स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ मेले में 452 रोगियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, मौके पर मिली विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह, पढ़े खबर 

Share On:-

आगर मालवा। आयुर्वेद के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं आयुर्वेद को जीवन में अपनाने तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता हेतु जीवनशैली में व्यक्तिगत एवं सामूहिक कर्तव्य पर आधारित लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरमेंट थीम पर आयुष विभाग आगर द्वारा मंगलवार को कलेक्टर केलाश वानखेड़े के निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी डा.ॅ महेश कंडारिया के मार्गदर्शन में नलखेड़ा विकासखंड के ग्राम सेमलखेड़ी में आयुष मेले का आयोजन में किया गया। शिविर का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर ें जिला योग प्रमुख हार्टफुल नेस संस्था राजेंद्र स्वर्णकार, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद प्रेम सिंह चौहान, ब्लॉक समन्वयक जन अभियान परिषद, प्रकाश चंद्र शर्मा, शिव कारपेंटर, देवीसिंह जी मौजूद रहे। निःशुल्क चिकित्सा शिविर में आयुर्वेद के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा त्वचा रोग, मधुमेह थायराइ आमवात, गठिया, स्त्रीरोग, पेट के रोग के 452 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार करते हुए निःशुल्क औषधीया वितरित की गई। मेले में आयुष चिकित्सक डॉ. सुनील शर्मा, डॉ.पंकज राठौर, डॉ. मिर्जा रइस बैग, डॉ. शिवानी चौरसिया, डॉ. मनोहर राजपूत द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा पुष्पलता पारछे, मेहरबान मालवीय, सविता अहिरवार, पंकज रैकवार, गोविंद मुकाती, अबरार अहमद, गौरव सेन, संभू डायल द्वारा औषधि वितरण की गई। शिविर में पेड़ पौधो का महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थितजनों को निःशुल्क पौधें वितरित किए। साथ ही आयुर्वेद पर आधारित दिनचर्या, रितुचर्या एवं योग की जानकारी दी। शिविर में आयुष विभाग की जनकल्याणकारी, योजना वैद्य आपके द्वार की जानकारी देते हुए आयुष क्योर एप डाऊनलोड कराया गया। म. प्र. जन अभियान परिषद तथा रामचंद्र मिशन हार्टफुलनेस संस्था द्वारा ध्यान योग की जानकारी देते हुए योगाभ्यास कराया गया। शिविर में 21 जून विश्वयोग दिवस के लिए योग करने हेतु पंजीयन किया गया विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं भारत सरकार की अन्न योजना अंतर्गत मोटे अनाजों की प्रदर्शनी, जानकारी एवं उनके लाभ का महत्व बताया । साथ ही आयुष विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। 31 मई को सुसनेर विकास के गणेशपुरा में लगेगा आयुष मेला आयुष विभाग द्वारा 31 मई, बुधवार को सुसनेर विकासखंड के ग्राम गणेशपुरा में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। नागरिकों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर आयुष मेले का लाभ उठाएं।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE