विदिशा। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव के मार्गदर्शन में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई कार्यक्रम में प्राप्त होने वाले आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों के द्वारा विशेष पहल कर निराकरण की गति को तीव्र किया जा रहा है आज मंगलवार को सम्पन्न हुई जनसुनवाई कार्यक्रम में 103 आवेदकों ने आवेदन प्रस्तुत कर अपनी व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया है।
नवीन कलेक्ट्रेट के भूतल स्थित सभागार कक्ष में सम्पन्न हुई जनसुनवाई कार्यक्रम में 40 आवेदनों का निराकरण किया गया है। शेष आवेदनों पर शीघ्र अतिशीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए गए हैं। डिप्टी कलेक्टर हर्षल चौधरी समेत अन्य विभागों के अधिकारियों के द्वारा आवेदकों से आवेदन प्राप्ति के उपरांत निराकरण की पहल की गई है।