विदिशा। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत विदिशा जिले के 32 तीर्थ यात्री वायुयान से प्रयागराज तीर्थ यात्रा के लिए दो जुलाई को भोपाल के हवाई अड्डे से रवाना होंगे। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत वायुयान द्वारा तीर्थ यात्रा के संबंध में पूर्व जारी कण्डिका सात में आंशिक संशोधन किया गया है की जानकारी देते हुए डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी हर्षल चौधरी ने बताया कि अब मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में हवाई यात्रा में परिवार से पति-पत्नि जो योजना की समस्त अर्हताओं की पूर्ती करते हैं वे यात्रा कर सकेंगे। गौरतलब हो कि पूर्व में एक परिवार से एक ही आवेदन स्वीकार होगा की कण्डिका को विलोपित किया गया है।