विदिशा। बिटिया की शादी करना जीवन का सबसे बडा सपना होता है और यह सपना शासन की योजना से पूरा हुआ है शादी ब्याह में एक पैसा खर्च ना होगा बल्कि सरकार ने उल्टा हमें दिया है ऐसी योजना के लिए हम मुख्यमंत्री शिवराज भैया के प्रति जिंदगी भर आभारी रहेंगे यह कहना है बगरौदा निवासी रामबाबू अहिरवार का।
उन्होंने बताया कि बिटिया का ब्याह करना पिता की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। लेकिन बिटिया के विवाह हेतु खर्च भी उठाना पड़ता है लेकिन मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना ने आज मेरी बिटिया के हाथ पीले कर दिए हैं। यही नहीं बल्कि योजनांतर्गत बिटिया को राशि और अन्य सामग्री भी प्रदाय की गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेटियों के विवाह की योजना चलाकर हम जैसे बेसहारा असहायो के लिए भगवान बनकर आई है। जिंदगी में शासन की अनेक योजनाओं का लाभ मिला है।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत विदिशा जिले के सिरोंज में आयोजित विवाह सम्मेलन कार्यक्रम में रामबाबू अहिरवार की बिटिया शिवानी का विवाह बरेठ निवासी राजकुमार के साथ विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ है। वर-वधु पक्ष के परिवारजनों ने शासन-प्रशासन के द्वारा की गई व्यवस्था और दिए गए उपहारो के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।