आगर मालवा। जिला प्रशासन द्वारा 5 जून को महिला सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। गांधी उपवन (कम्पनी गार्डन) आगर में आयोजित होने वाले समारोह में समूह महिलाएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,आशा कार्यकर्ता एवं अन्य सक्रिय महिलाएं भागीदारी करेगी।
इस संबंध में जिला कलेक्टर कैलाश वानखेड़े ने मंगलवार को सावित्रीबाई फुले पुस्तकालय में बैठक का आयोजन कर निर्देश जारी किये। बैठक में डिप्टी कलेक्टर मनीषा कौल, जिला परियोजना प्रबंधक का आजीविका मिशन संजय सक्सेना, जिला महिला बाल विकास अधिकारी भारती अवास्या, जिला शिक्षा अधिकारी अभिलाश चतुर्वेदी, उपायुक्त सहकारिता सुनीता गौठवाल, परियोजना अधिकारी डूडा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर के निर्देशानुसार कार्यशाला में लाडली बहना योजना से लाभान्वित होने वाली महिलाओं को वित्तीय साक्षर करना लक्षित किया गया है । इसके साथ ही स्वास्थ्य, पोषण, कानूनी जानकारी, शिक्षा जैसे विषय पर भी उन्मुखीकरण किया जाएगा। दिन भर चलने वाले इस आयोजन के तहत विभिन्न विशेषक महिलाओं से संवाद करेंगे। कलेक्टर वानखेड़े ने निर्देशित किया कि जिन महिलाओं का उन्मुखीकरण किया जाएगा यह ग्राम स्तर पर मास्टर ट्रेनर की भूमिका निभाएगी।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।