रतलाम। प्रदेश में 10 मई से 31 मई तक मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत जन कल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभ देने के मामले में रतलाम जिले में प्राप्त आवेदनों का सर्वाधिक निराकरण कर जिले में अव्वल स्थान प्राप्त किया है । रतलाम जिले में अभियान के दूसरे चरण के दौरान कुल 1 लाख 82 हजार 967 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 1 लाख 81 हजार 867 आवेदनों को सकारात्मक रूप से निराकृत किया गया है। आवेदनों के निराकरण के मामले में हेयर रतलाम जिला 99.4ः के साथ प्रदेश में पहले नंबर पर रहा है। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को उत्कृष्ट कार्य के लिए सराहना करते हुए बधाई दी।
दरअसल मुख्यमंत्री जन जनसेवा अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित रह गए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रदेश भर में 15 से अधिक विभागों की 67 सेवाओं को शामिल कर घर-घर दस्तक देकर हितग्राहियों से आवेदन लिए गए है। योजना का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक उसका लाभ पहुंचाना था। इसके अंतर्गत रतलाम जिले में प्राप्त आवेदनों का 99.4ः रिकॉर्ड निराकरण कर प्रदेश में अव्वल स्थान हासिल किया है। समीक्षा बैठक में जिले के अधिकारियों को इसके लिए सराहना भी मिली है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के मामले भी रतलाम जिले में 56.6 प्रतिशत निराकरण कर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है । वही, रतलाम जिले की इस उपलब्धि पर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने कहा है कि जनसेवा अभियान के द्वितीय चरण के बाद भी जनसुनवाई और लोक सेवा केंद्र के माध्यम से योजना के लाभ से वंचित रह गए पात्र हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त कर तत्काल हितलाभ प्रदान करने का प्रयास जिला प्रशासन लगातार जारी रखेगा।