आलोट। जावरा-आगर मार्ग पर ताल फंटा के पास बने टोल बूथ कर्मी मनमाने तरीके से स्थानीय वाहन से आने-जाने के पैसे ले रहे है। इसके विरोध में मंगलवार को ट्रक ऑनर और ऑपरेटर एसोसिएशन आलोट ने सर्व ब्राह्मण महासभा रतलाम के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष रमेश पाठक के नेतृत्व में चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
कलेक्टर के नाम तहसीलदार ताल पारसनाथ मिश्रा को ज्ञापन दिया। इसमें ट्रक ऑपरेटर ने प्रमुख रूप से मांग की कि स्थानीय छोटे-बड़े वाहन चालकों को को टोल में उचित रियायत दी जाए। शीघ्र हमारी मांगों का निराकरण किया जाए। अगर एक सप्ताह में हमारी मांगों का निराकरण नहीं होता है, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
तहसीलदार मिश्रा ने सभी को आश्वस्त किया कि आगे एमपीआरडीसी के अधिकारियों से बात करके शीघ्र ही आपकी समस्या का निराकरण किया जाएगा। इस प्रदर्शन में आलोट ट्रक ऑनर एवं ऑपरेटर एसोसिएशन के विजय पुरोहित, फिरोज हुसैन, अशफाक हुसैन, साबिर हुसैन, मोहम्मद शादाब, आजाद मुल्तानी, भूरू खा मेव, जाहिद मुल्तानी, इमरान मेव, मंगतू खान, फिरोज खान, भय्यू खान, लालू खान, सलमान, फारुख भाई, सलीम भाई जीजा, नासिर खान, आदि लोग मौजूद रहे। ज्ञापन का वाचन विजय पुरोहित ने किया।