नीमच। आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस है। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय पर तंबाकू का उपयोग न करने की प्रतिज्ञा जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों, स्टाफ और मरीजों द्वारा ली गई।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में तंबाकू का उपयोग ना करने की प्रतिज्ञा सिविल सर्जन डॉक्टर एके मिश्रा ने दिलाई। इस अवसर पर डॉक्टर निरूपा झा ने कहा कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक है। यह विभिन्न रोगों को जन्म देता है। हमारे शरीर को तम्बाकू की नहीं, पोष्टिक भोजन की आवश्यकता है। जिला चिकित्सालय पर आयोजित कार्यक्रम में डॉक्टर एके मिश्रा, डॉक्टर संगीता भारती, डॉक्टर महेंद्र पाटील, डॉ निरूपा झा और स्टाफ मौजूद रहा।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।