BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 31, 2023, 12:45 pm
BIG REPORT : जावद में मनाई पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरेंद्र कुमार सखलेचा की पुण्य तिथि, समाधि स्थल पर आयोजित सभा में सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरेंद्र कुमार सखलेचा की 24 वीं पुण्य तिथि बुधवार को जावद में मनाई गई। यहां उनकी समाधि स्थल कर्मभूमि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पवन पाटीदार, हेजराजसिंह शक्तावत, नीमच के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश पप्पू जैन, महेंद्र भटनागर, वीरेंद्र पाटीदार, जावद नगरपालिका के अध्यक्ष सोहनलाल माली, सचिन गोखरू, श्याम काबरा, अशोक विक्रम सोनी, जसवंत बंजारा, मुकेश जाट, रूपेंद्र जैन, गोपाल धाकड, अर्जुन माली, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभुलाल धाकड सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में जावद क्षेत्रवासियों ने दो मिनट का मौन धारण कर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरेंद्र कुमार सखलेचा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कुशल प्रशासक थे स्व. वीरेन्द्र कुमार सखलेचा-
ज्ञातव्यय हो कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरेन्द्र कुमार सखलेचा का जन्म नीमच जिले के जावद नगर में 4 मार्च 1930 को केशरीमल सखलेचा के यहां हुआ। प्रारंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने स्नातक कर, वकालत की डिग्री पास की। बडे साहब के नाम से सुप्रसिद्ध स्व. सखलेचा जावद विधानसभा क्षेत्र से 1962 से 1967 तक विधानसभा में विरोधी दल के नेता रहे। वे वर्ष 1962-63 एवं 64 तक लोक लेखा समिति के सभापति रहे। उन्होंने 31 जुलाई 1967 को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली और मार्च 1969 तक उप मुख्यमंत्री रहे। वे 1972 में राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। 

स्व. वीरेन्द्र कुमार सखलेचा 18 जनवरी 1978 से 19 जनवरी 1980 तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। 31 मई 1999 को हृदय घात से उनका भोपाल में निधन हुआ। उनकी धर्मपत्नी चेतन देवी सखलेचा एवं उनके चार सुपुत्र है। स्व. सखलेचा के सुपुत्र ओमप्रकाश सखलेचा, वर्तमान में मप्र के एमएसएमई मंत्री है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE