तराना। तराना प्रेस क्लब द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य मे स्थानीय नानां महाराज गुरु मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शासकीय महाविद्यालय तराना के सहायक प्राध्यापक डा नटवर सिंह राठौड़, कार्यक्रम की अध्यक्षता के रूप में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष मूकेश शर्मा, विशेष अतिथि के रूप में साहित्यकार महेश शर्मा एवं सीएम राइज विद्यालय के प्राचार्य दिग्विजयसिंह चौहान उपस्थित रहे कार्यक्रम की शुरुवात माँ सरस्वती एवं नानां महाराज के चरणों मे पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर की गई ततपश्चात नानां महाराज मंडली द्वारा संगीतमय गुरु वंदना की प्रस्तुति प्रदान की गई साथ ही कार्यक्रम में सभी अथितियो द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में उद्बोधन प्रदान किया वहीँ तराना प्रेस क्लब अध्यक्ष अर्पित बोड़ाना एवं उनकी टीम द्वारा शासकीय कालेज सहायक प्राद्य्यापक डॉ नटवर सिह राठौर,एवं सीएम राइज विधालय का पूरे मध्यप्रदेश में नाम रोशन करने वाले दिग्विजय सिंह चौहान एवं साहित्यकार महेश शर्मा,एव वरिष्ठ पत्रकार मुकेश शर्मा का साल श्री फल भेंट कर स्वागत सम्मान किया उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन तराना प्रेस क्लब सचिव सतीश जायसवाल ने किया एवं कार्यक्रम का आभार पर्दशन प्रेस क्लब अध्यक्ष अर्पित बोड़ाना ने माना।