देवास। नगर निगम में बुधवार को हुई जनसुनवाई में वार्ड क्र. 28 कर्मचारी कालोनी के रहवासी पहुंचे। जहां पर उन्होने महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल को क्षेत्र की समस्याओं को लेकर शिकायत की। रहवासियों ने बताया कि हमारे क्षेत्र में साफ सफाई नहीं हो रही है पुरे वार्ड में गंदगी पसरी हुई है। जिसके कारण बीमारियां फैल रही है, बारिश में पानी घरों में घुसेगा। जिसके चलते नाले का निर्माण नई आबादी से आनंद नगर कर्मचारी कालोनी तक किया जाऐ। कचरा गाड़ी भी नियमित नहीं आती है। वहीं जल वितरण भी अनियमित होता है कई क्षेत्रो पानी नहीं आता है। जिसको लेकर हमने यहां शिकायत की है।