BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 31, 2023, 3:25 pm
KHABAR : भाजपा पार्षद ने की निगम कर्मचारी से मारपीट, मारपीट से भड़के रतलाम नगर निगम के कर्मचारी, काम बंद कर पार्षद के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाने पहुंचे थाने, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। नगर निगम के वार्ड नंबर 29 के भाजपा पार्षद ने निगम कर्मचारी की पिटाई कर दी। पार्षद महोदय इस बात से नाराज थे कि भूमि पूजन के कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों के लिए नाश्ता आने में देरी हो गई। मामला वार्ड क्रमांक 29 प्रताप नगर क्षेत्र का है जहां विकास कार्य के भूमि पूजन के दौरान नाश्ता आने में देरी हो गई तो पार्षद परमानंद योगी वहां मौजूद निगम कर्मचारियों पर भड़क गए। निगम के कर्मचारी हेमंत बंदोड़िया के साथ गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। नगर निगम कर्मचारी से हुई मारपीट के बाद निगम कर्मचारी भड़क गए और नगर निगम के सभी कर्मचारियों ने काम बंद कर आरोपी पार्षद के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है। पीड़ित कर्मचारी के साथ निगम के समस्त कर्मचारी अजाक थाने पर प्रकरण दर्ज करवाने पहुंचे हैं।

भाजपा पार्षद की दबंगई से नाराज नगर निगम के कर्मचारियों ने काम बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान कर्मचारियों से बात करने पहुंचे निगम कमिश्नर ए पी एस गहरवार की कर्मचारी नेताओं से तीखी बहस हो गई। कर्मचारी नेता पार्षद के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करवाने की मांग कर रहे थे। जिस पर निगम कमिश्नर ने उन्हें थाने जाकर एफआईआर दर्ज करवाने और काम पर लौटने का कहा गया। वही, कर्मचारी नेताओं को अनुशासन में रहने और उल्लंघन करने पर टर्मिनेट करने की बाद भी निगम कमिश्नर ने कही। लेकिन निगम कर्मचारी काम पर नहीं लौटे और अजाक थाने एफ आई आर दर्ज करवाने पहुंच गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE