शाजापुर। मध्य प्रदेश सरकार भले ही विकास बड़े-बड़े दावे करे लेकिन वास्तविकता में आम जनमानस सरकार के इस विकास से परेशान है। प्रदेश का विकास सिर्फ कागजों में दिखाई देता है वास्तविक धरातल पर नजारा कुछ और ही नजर आता है मामला शाजापुर जिले का है। जहां पर वार्ड नंबर 27 हाउसिंग बोर्ड का है जहां पर पानी की एक एक बूंद के लिए करीब 50 से अधिक परिवार परेशान हो रहे हैं समय पर पानी नहीं मिलने से उन्हें कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिसको लेकर वहां आज कड़कती धूप में कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की जिसके बाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम ने समझाइश देकर नगरपालिका रवाना किया जहां पर नन्हे मुन्ने बच्चे एवं महिलाएं एवं पुरुष पैदल ही कलेक्ट्रेट कार्यालय से नगर पालिका पहुंचे जहां पर उन्होंने नारेबाजी करते हुए अपना दुखदा नगर पालिका सीएमओ को सुनाया सीएमओ ने लोगों से कहा कि 2 दिन में उनकी समस्या का निराकरण किया जाएगा वही वार्ड वासी राधेश्याम मालवीय का कहना है कि यदि 2 दिन में उनकी समस्या का समाधान नहीं होता है तो वहां नेशनल हाईवे जाम करेंगे एवं नगरपालिका घेराव करेंगे।