नीमच। जिला प्रशासन नीमच द्वारा स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, पुलिस प्रशासन और मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संयुक्त तत्वाधान में भारत माता फोर जीरो चौराहा पर विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिंदगी चुनो तंबाकू नहीं का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर दिनेश जैन ने कहा कि हम संकल्प लें कि खुद भी नशा नहीं करेंगे और अन्य लोगों को भी नशा न करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि नशे से कई बुराइयां पनपती है। आर्थिक और सामाजिक नुकसान होते हैं। इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार ने नशा छोड़ने वाले हकीम शाह को स्वैच्छिक अनुदान से रोजगार के लिए 10000 राशि की घोषणा की। नोडल अधिकारी डॉक्टर निरूपा झा ने तंबाकू निषेध पखवाड़े के कार्यक्रम पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की छवि पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर डॉ महेंद्र पाटील और जिला पंचायत के अरविंद डामोर भी उपस्थित रहे। तंबाकू निषेध दिवस पर एक रैली निकाली गई। जिसे कलेक्टर दिनेश जैन और विधायक दिलीप सिंह परिहार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में नर्सिंग कॉलेज, बीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू के स्टूडेंट, चाइल्ड रिलीफ मिशन संकल्प पर्यावरण समर्पण फाउंडेशन उत्साह फाउंडेशन नीमच सहज उत्थान समिति के प्रतिनिधि शामिल रहे। कलेक्टर दिनेश जैन और विधायक परिहार ने ऑटो रिक्शा एवं चार पहिया वाहनों पर तंबाकू निषेध के स्टीकर भी चिपकाए।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।