मन्दसौर। शहर में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया। जिसके अंतर्गत रेडक्रास सोसायटी, स्वास्थ्य विभाग के सभी सदस्यों महिलाओं द्वारा शहर में एक रैली निकाली गई। शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए रैली गांधी चौराहे पहुंची। रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। नागरिकों को तम्बाकू के सेवन से होने वाली कई गंभीर बीमारियां से रूबरू कराया गया। साथ ही बताया कि तंबाकू स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। गांधी चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर लोगांे से संकल्प पत्र भी भरवाए गए कि तम्बाकू हमारे समाज के लिए अभिशाप है इसे खाना आज ही छोड़ें और अपने परिवार को बर्बाद होने से बचाएं।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।