नीमच। इंजीनियरिंग क्षेत्र में बेरोजगार उम्मीदवारों के लिए स्थाई रोजगार के लिए प्लेसमेंट ड्राईव का आयोजन वेकमेट इंडिया प्रायवेट लिमिटेड उज्जैन-धार द्वारा शासकीय आईटीआई नीमच (डुंगलावदा) में 8 जून 2023 को सुबह 10 बजे से किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट ड्राईव में केवल नीमच जिले के शासकीय आईटीआई के प्रशिक्षणार्थी एवं सभी कॉलेज के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। साथ ही एमएससी (केमेस्ट्री) (केवल पुरूष) अभ्यर्थी जिनकी आयु सीमा 18 से 25 वर्ष है। अपनी मूल मार्कशीट, और शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, स्वयं के दो फोटो सहित उपस्थित होकर प्लेसमेंट ड्राईव में भाग ले सकते हैं। विस्तृत जानकारी आईटीआई नीमच के प्राचार्य से प्राप्त की जा सकती है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।