मनासा। ग्राम पंचायत मोकड़ी के सरपंच कैलाश राठौर ने कार्य मे लापरवाही बरतने व समय पर पंचायत नही आने पर सचिव माधवलाल राठौर के खिलाफ जनपद पंचायत कार्यालय मनासा पर शिकायत दर्ज की है। शिकायत के बाद जिसकी जांच हेतु जनपद पंचायत सीईओ डी. एस.मशराम ने एक जांच टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत सचिव द्वारा काम नहीं करना कार्य मे लापरवाही बरतना और मौके पर नहीं आना साथ ही 7 से 10 दिन की छुट्टी लेना साथ ही अन्य कार्य में लापरवाही बरतने पर पंचायत सरपँच द्वारा जनपद पंचायत सीईओ को लिखित शिकायत की गई। मामले को अधिकांरीयो ने संज्ञान में लेकर जांच दल गठित कर जांच के निर्देश दिये हैं।
मुख्यमंत्री जन अभियान योजना के तहत सभी पंचायतों में कई गतिविधियां आयोजित की जा रही है बावजूद ग्राम पंचायत खजुरी में पिछले कुछ दिन पहले गॉव के ही लोगो ने सचिव सहित अन्य कर्मचारी की पंचायत में मौजूद नहीं होने की जानकारी मीडिया के माध्यम से दी थी । जनपद सीईओ डीएस मशराम को जानकारी संज्ञान में होते हुए भी खजुरी पंचायत में इस मामले को लेकर कोई अभी तक क्यों कोई कार्यवाही नहीं की गई।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।