BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 31, 2023, 7:01 pm
BIG NEWS : 5 हजार रुपये का ईनामी अपराधी और मुखबिर की सूचना, जब खाकी को लगी भनक तो दी दबिश, अब सलाखों के पीछे रहेगा ये बदमाश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की डीएसटी ने पुलिस थाना राशमी में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर फरार हुए 5 हजार रुपये के ईनामी अपराधी को बुधवार को गिरफ्तार किया है। 
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले के ईनामी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। भवानी सिंह राजावत पुलिस निरीक्षक प्रभारी डीएसटी को जिले के ईनामी अपराधियों को गिरफ्तार करने हेतु विशेष निर्देश दिए। 
जिला विशेष टीम में पदस्थापित हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह को सूचना मिली, कि पुलिस थाना राशमी में मादक पदार्थों की तस्करी के दौरान पुलिस पर फायर कर फरार हुआ आरोपी हरीपुरा थाना बेगू निवासी हिम्मत उर्फ हरीश पुत्र नाथू गुर्जर बेगूं से छिपने के लिए कार से कहीं जा रहा है, जो चित्तौड़गढ़ होकर निकलेगा। सूचना विश्वसनीय होने से जिला विशेष टीम ने पुलिस थाना कोतवाली के सेमलपुरा पहुंच नाकाबंदी शुरू की। इसी दौरान बस्सी की तरफ से सफेद रंग की अल्टो कार आती हुई दिखाई दी, जिसे पुलिस टीम ने रुकवा कर चालक का नाम पता पूछा तो चालक ने अपना नाम हिम्मत उर्फ हरीश पिता नाथू गुर्जर निवासी हरीपुरा होना बताया। पुलिस टीम ने उक्त इनामी बदमाश को डिटेन कर प्रकरण के जांच अधिकारी थानाधिकारी कोतवाली चित्तौड़गढ़ को सुपुर्द किया। 

गिरफ्तार करने वाली टीम-
भवानी सिंह राजावत पु.नि. प्रभारी जिला विशेष टीम , हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल राजदीप सिंह, दुर्गाराम व अजय 

इस मामले में था फरार-
दिनांक 26.02.2019 को पुलिस थाना राशमी के तत्कालीन थानाधिकारी चौथमल पुलिस निरीक्षक मय जाप्ते द्वारा गश्त के दौरान भालोटा की खेड़ी बस स्टैंड पर एक संदिग्ध सफेद रंग की ईसुजी को रुकवाने का प्रयास किया तो वाहन में बैठे व्यक्ति पुलिस पर फायर कर वाहन को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। नियमानुसार पुलिस की तलाशी में वाहन में कुल 378 किलोग्राम डोडा चूरा व सात जिंदा कारतूस मिले थे। 
गिरफ्तार आरोपी हिम्मत की मामले में काफी तलाश के बाद नही मिलने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय चित्तौड़गढ़ से आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 5 हजार रुपये ईनाम की घोषणा की गई थी।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE