शाजापुर। जन अभियान परिषद के निर्देशक बी.आर. नायडू अल्प प्रवास पर शाजापुर पहुंचे। शाजापुर पहुंचने पर उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक ली और वर्तमान में चल रहे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तैयारी के बारे में परिचर्चा की। हार्टफुलनेस संस्था एवं जन अभियान परिषद के माध्यम से प्रत्येक गांव में योग ध्यान और प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने चल रहा है गांव गांव अभियान में योग प्रशिक्षण में सहभागिता की इसके बाद जन अभियान परिषद की चयनित नवांकुर कंचन वेलफेयर एंड एजुकेशन सोसायटी शाजापुर के द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसी प्रकार समाज में कार्य करते रहें। कार्यक्रम में संभाग समन्वयक विष्णु मालवीय, जिला समन्वयक विष्णु जी नागर, नवांकुर कंचन वेलफेयर एंड एजुकेशन सोसाइटी के प्रतिनिधि महेंद्र वर्मा ,गायत्री वर्मा, हर्षवर्धन वर्मा, रूपेश सौराष्ट्रीय। शाजापुर सेक्टर की समस्त प्रस्फुटन प्रस्फुटन समिति मेंटर्स नाम अंकुर उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक महेंद्र वर्मा एवं आभार लालाखेड़ी गुर्जर प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष भगवान सिंह ने व्यक्त किया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।